CG Upcoming Jobs छत्तीसगढ़ की अदालतों में होगी 362 पदों पर भर्ती, पुलिस SI और सूबेदार की वैकेंसी भी जल्द
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ वित्त विभाग ने न्यायालयों में रिक्त पदों पर नई भर्ती को मंजूरी दे दी है। न्यायालयों में कुल 362 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसका उद्देश्य कर्मचारियों की कमी को दूर कर न्यायपालिका के काम को सुचारू बनाना है। वित्त विभाग से मंजूरी मिलने के बाद न्यायालयों में 57 सिविल जज, 46 स्टेनोग्राफर, 118 सहायक ग्रेड-3, 07 स्टेनोग्राफर, 08 ड्राइवर, 05 प्रोसेस सर्वर तथा 83 चौकीदार, माली, स्वीपर, वाटरमैन और एक सहायक प्रोग्रामर के रिक्त पदों को भरने का रास्ता खुल गया है।
राज्य के न्यायालयों में रिक्त पदों पर भर्ती से न केवल न्यायालयों में कार्य की कुशलता बढ़ेगी, बल्कि न्यायिक प्रक्रियाओं में तेजी लाने में भी मदद मिलेगी। न्यायालयों में पर्याप्त संख्या में कर्मचारी होने से काम का निष्पादन भी समय पर हो सकेगा।

अन्य भर्तियां भी जल्द होने की उम्मीद
- वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में उप अभियंता (सिविल) के 118 पद और उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिक) के 10 पद सहित 181 पदों पर भर्ती की मंजूरी दी है।
- इसी तरह वित्त विभाग ने गृह विभाग में सूबेदार, उप पुलिस निरीक्षक, प्लाटून कमांडर, नगर सैनिक सहित 806 पदों पर भर्ती की मंजूरी दी है।
- स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत चिकित्सा अधिकारी, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स सहित अन्य संवर्ग के 1201 पदों की मंजूरी दी गई है।
- प्रदेश में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के 321 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जो पिछले छह माह से लंबित थी, फिर से शुरू हो गई है।
- वित्त विभाग ने स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न संवर्गों के 650 रिक्त पदों, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 181 पदों, ग्रामीण आजीविका मिशन में 237 पदों पर भर्ती की मंजूरी दी है। बिलासपुर में 465 नगर सैनिकों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है।
टिप्स:
- स्पष्ट और संक्षिप्त रहें।
- सच जानकारी भरें।
- टाइपो और व्याकरण संबंधी त्रुटियों से बचें।
- सभी आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करें।
- समय से पहले आवेदन करें।